Moradabad News: देवर ने महिला से की छेड़छाड़, केस दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 10 -- Moradabad News: मझोला थाना के रामतलैया चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी देवर ने 7 जुलाई को देर शाम करीब साढ़े सात बजे उसके साथ देड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की भी धमकी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: खेत से जाने से रोका तो महिला को पीटा केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.