मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले पति और ससुरालियों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है कि देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। शिकायत पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। उधर पति ने भी पीड़िता के दो भाईयों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 29 नवंबर 2025 को मझोला के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाले कुन्दरकी थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से पति, सास, ससुर और देवर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार चार नवंबर को पति ने उसके भाई के सामने ही...