Moradabad News: देवरिया में आयोजित प्रदेशीय कुश्ती में मुरादाबाद की बेटियों का कमाल
मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: देवरिया में आयोजित प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। जीआईसी की दिव्या ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए चयनित हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग, मंडल गोरखपुर की ओर से पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज, देवरिया में 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में राजकीय हाई स्कूल, सेहल (मुरादाबाद) की छात्रा दिव्या ने अपने प्रतिद्वंदियों को पटखनी देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस शानदार जीत के साथ ही दिव्या का चयन आगामी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता (नेशनल) के लिए हो गया है। वहीं जनपद की अन्य महिला पहलवानों ने भी मैट पर जोरदार दम दिखाया। कन्या जूनियर हाई स्कूल, सिरसवां गौड़ की छात्रा सारा बी ने अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.