मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। शहर के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात भी बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग बेहाल हो गए। तहसील स्कूल, कांठ की पुलिया, तंबाकू मोहल्ला, चौकी हसन खां, मछली बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में रात करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के बाद गर्मी से परेशान लोगों की नींद उड़ गई। कई लोग घरों से बाहर निकलकर बैठ गए। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर आपूर्ति बाधित होने का कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बिजली गुल हो गई। करीब तीन बजे आपूर्ति दोबारा सुच...