Moradabad News: दुष्कर्म की तहरीर दिलवाकर 12 लाख रुपये लेने का आरोप
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद। छजलैट क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में झूठी तहरीर दिलवाने और पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर 12 लाख रुपये लेने के आरोप में एक नेता के खिलाफ शिकायत की गई है। ईंट भट्ठा संचालक कालू खां और भट्ठे पर मजदूरी करने वाली महिला ने एसएसपी को अलग-अलग शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ईंट भट्ठा स्वामी कालू खां के अनुसार छजलैट क्षेत्र स्थित उसके ईंट भट्ठे पर काम करने वाली महिला को बरगलाकर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में तहरीर दिलवाई गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर मामले में समझौता कराने के नाम पर उससे 12 लाख रुपये ले लिए गए। कालू खां का दावा है कि जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पिस्टल दिखाकर जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.