मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्रि के चलते रविवार को सुरजन नगर में व्रत रख रही अधिकांश महिलाओं ने दुर्गा अष्टमी के पूजन के साथ धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्याओं का पूजन कर सभी कन्याओं को भोजन ग्रहण कराकर, भेंट स्वरूप दक्षिणा देकर विदा किया। यहां के माता चामुंडा देवी के मंदिर के पास रहने वाले वाली अंजू चौहान संग कई महिलाओं ने विशेष रूप से नौ कन्याओं को आमंत्रित कर घर पर बुलाया तथा सभी कन्याओं की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की एवं उसके उपरांत भोजन ग्रहण कराया। अंत में सभी ने हाथ जोड़कर प्रत्येक घर की खुशहाली के लिए माता रानी की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Balrampur News: शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन पूजी गईं माता महागौरी यह भी ...