मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंडित नगला में दीवार बनाने के दौरान दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नियत से फायर भी किया। शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पंडित नगला निवासी कासिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अदनान की पंडित नगला में एक जमीन है। उससे सटी हुई जमीन अदनान के चाचा आदिल की है। दोनों ने उस जमीन पर अपना खुद का प्राइवेट रास्ता बनाया है। दोनों ने जमीन की देखभाल की जिम्मेदारी कासिम और फरहत जान को दे रखी है। कासिम के अनुसार अदनान ने बीते 14 सितंबर को आरोपी अब्दुल सलाम उर्फ दुल्हा, मासूम, उसके भाई मुस्तलिब व मुस्तर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दरअसल आरोपियों ने जेसीबी मशीन से अदनान की दीवार तोड़ दी थ...