मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: एसएमएस वैद्यजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलारी में शुक्रवार को दिवाली के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा दीपक, कंडील एवं रंगोली के निर्माण में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक गोपाल कृष्ण भारद्वाज, निदेशक डॉ अभिषेक भारद्वाज, अनेकों अभिभावक मौजूद रहे। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज तिवारी, उपप्रधानाचार्य आर सी शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में विशाल वर्मा, अर्चना शर्मा, सोनिया चंद्रा, कशिश सक्सेना रहे। विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों का बौद्धिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है जिससे उन्हें धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Amroha News: सैदनग...