मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। नगर से लेकर गांवों तक घरों, प्रतिष्ठानों और बाजारों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों और दीपों से सजाया गया। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते नगर और गांवों में दीपोत्सव की छटा देखते ही बनी। ग्रामीण क्षेत्र के कमालपुरी खालसा, रामूवाला, गणेश, गोपीवाला, फरीदनगर, जटपुरा और उस्मानपुर समेत विभिन्न गांवों में लोगों ने दीप जलाकर दीपावली मनाई। घरों के मुख्य द्वारों पर आकर्षक सजावट की गई। वहीं, नगर के गंज बाजार, बुध बाजार, बड़ा बाजार, बनियों वाली गली, राधे हवाई गली, कैनाल कॉलोनी और वीआईपी कॉलोनी समेत सभी मोहल्ले भी रोशनी से जगमगाते नजर आए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिबाई में हर्षोल्लास के साथ मनाई दीपावली, जमकर हुई आतिशबा...