मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: नगर व देहात क्षेत्र में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में विशेष पूजा अर्चना की। शाम के समय आतिशबाजी से आसमान रोशन हो गया। लोगों ने घरों में विशेष पूजा अर्चना कर भगवान का गुणगान किया। प्रभु राम लक्ष्मण और माता सीता के वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में हजारों साल से मनाये जा रहे दीपावली का विशेष त्यौहार रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सफाई रंगाई पुताई और रंग बिरंगी झालरों से सजाया। शाम को लक्ष्मी जी, गणेश जी, कुबेर जी, आदि की विशेष पूजा अर्चना की जिसमें मिट्टी के कोरे पुरवों में खीलें, परमल,बताशे, मीठे खिलौने भरकर लक्ष्मी जी को समर्पित किए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: शहर में मकानों को देवलोक की तरह सजाया गया, विशेष आरती ...