Moradabad News: दीपावली पर अफसरों की छुट्टियां रद, घटतौली करने वाले जाएंगे जेल
मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आगामी दीपावली और छठ को सौहार्दपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद प्रशासन हाईअलर्ट पर है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर सभी अफसरों की छुट्टियां रद कर दी हैं। 24 घंटे बिजली पानी की आपूर्ति होगी। घटतौली करने वालों को जेल भेजने की चेतावनी है साथ ही अवैध उगाही करने वालों की संपत्ति जब्त होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जो निर्देश दिए उसे स्थानीय प्रशासन ने लागू कर दिया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। वहीं आतिशबाजी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। जिला अस्पताल में विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.