मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: शहर की पॉश कालोनी में शुमार दीनदयाल नगर में शनिवार रात पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे गलियों में बिना बरसात के जलभराव जैसे हालात बन गए। इससे करीब पांच हजार की आबादी को भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने के लिए मजबूर होना पड़ा। रविवार को टीम मौके पर पहुंची और फाल्ट को ठीक करने में सफलता मिल सकी। इसके बाद ही कालोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। नामित सदस्य पर्यावरण गंगा समिति प्रदेश सरकार प्रदीप सक्सेना, निर्मेश भटनागर, वीके सक्सेना, राहुल भटनागर, नरेश शर्मा, मधु सक्सेना, राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे लवकुश पार्क के पास अचानक पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे हजारों लीटर कीमती पानी सड़कों पर बह गया। देखते ही देखते गलियों में जलभराव हो गया। सूचना जलकल विभाग के सुपरवाइजर प्रकाश गिरी ...