Moradabad News: दीनदयाल नगर में अतिक्रमण कार्रवाई पर हंगामा, विधायक ने मौके पर पहुंचकर रुकवाई कार्रवाई
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: सोमवार दोपहर दीनदयाल नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। घरों के बाहर बनाए गए रैंप तोड़ने की कार्रवाई के दौरान मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख शहर विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई रुकवा दी। इसके बाद टीम बैरंग लौटने को मजबूर हो गई। दीनदयाल नगर फेज प्रथम साईं मंदिर के पास घरों के बाहर बनाए गए रैंप को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई थी। रैंपों के कारण इलाके में जलभराव होता है। शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम सोमवार को जेई शिवमोहन व प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने रैंप को अतिक्रमण मानते हुए तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच स्थानीय लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और नगर निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.