Moradabad News: दिसंबर से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी, 30 नवंबर तक पूरी होगी सिल्ट सफाई
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: सिंचाई खंड की मासिक बैठक में एक दिसंबर तक नहरों में पानी छोड़े जाने, 30 नवंबर तक सिल्ट सफाई होने आदि महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सिंचाई खंड की मासिक बैठक मंडल कार्यालय के मीटिंग हॉल में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य अगले सप्ताह शुरू होकर 30 नवंबर तक पूरा होगा। अध्यक्ष ने मानक के अनुसार सफाई कराने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर भुगतान रोकने की चेतावनी दी। रोस्टर के मुताबिक एक दिसंबर से सभी नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। बैठक में बताया गया कि यांत्रिक एवं विद्युत दोषों के कारण बंद नलकूपों को जल्द ठीक कराया जाएगा। शाहपुर माइनर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.