मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: मंडलीय ओलंपिक सचिव डॉ. अजय पाठक द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के सशक्तिकरण, खेलों को प्रोत्साहन देने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सराहना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पाठक के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिलेंगे। स्टेडियम में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, विभिन्न खेलों के सचिवों और प्रशिक्षकों ने डॉ. अजय पाठक को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...