मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- Moradabad News: दिवाली पर शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और घरों व दुकानों से निकलने वाले अतिरिक्त कूड़े का समय पर निस्तारण करने के लिए नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन का समय बढ़ा दिया है। अब दिवाली और उसके बाद भैया दूज, गोवर्धन पूजा तक सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक घरों और दुकानों से कूड़ा उठाया जाएगा। पहले यह व्यवस्था सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही थी। त्योहार की तैयारियों के चलते लोग घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई कर रहे हैं, इससे सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक कूड़ा निकल रहा है। ऐसे में कूड़ा इधर-उधर फेंके जाने से शहर में गंदगी न फैले। इसको लेकर नगर निगम ने यह कदम उठाया है। नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। वहीं, शाम की शिफ्ट में कूड़ा उठाने के लिए दोनों कलेक्शन एजेंसियों को 10 से अधिक अतिरिक्त गाड़ियां लगाने के निर्देश...