Moradabad News: दिवाली पर शहरवासियों को मिलेगा हर्बल पार्क का तोहफा
मुरादाबाद, अक्टूबर 6 -- Moradabad News: मुरादाबाद। लंबे समय से बंद चल रहे हर्बल पार्क को अब शहरवासियों के लिए दोबारा खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एमडीए द्वारा पार्क के कायाकल्प के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत का टेंडर जारी किया गया है। योजना के तहत पार्क के विभिन्न हिस्सों का व्यापक रेनोवेशन कराया जाएगा। पार्क में टूटे पड़े झूलों को दुरुस्त करने के साथ ही, सामुदायिक केंद्र समेत पूरे हर्बल पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। लंबे समय से बंद होने के कारण पार्क में कई स्थानों पर सुविधाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। यही नहीं वाकिंग ट्रैक पर भी जर्जर हो गया था। बरसात के चलते कई जगह फिसलन भी हो गई है। अब प्राधिकरण इन्हें दुरुस्त कर पार्क को नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी में है। रेनोवेशन के बाद पार्क में लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.