मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: नगर में दिवाली के त्योहार को लेकर नगर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोग बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बुध बाजार, गंज बाजार, मीना बाजार और माया मार्केट में दिवाली से संबंधित सामान की दुकानें सजी हुई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावटी सामान और मिट्टी के दीयों से सजे बाजार लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दिवाली पर घरों को रोशन करने और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ आधुनिक एलईडी लाइटों और बिजली की झालरों की मांग भी दिखाई दे रही है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दीपावली बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ रंगीन मोमबत्ती की भी काफी डिमांड हो रही है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व...