मुरादाबाद, नवम्बर 3 -- Moradabad News: शहर की कई निर्यात इकाइयों में कामकाज की रफ्तार थोड़ी बढ़ गई है। पिछले दिनों ऑटम मेले में निर्यातकों की व्यस्तता के बीच इकाइयों में कामकाज का दबाव घट गया था, लेकिन, अब आने वाले दिनों में दिवाली का त्योहार होने के कारण पेंडिंग काम को जल्द से जल्द पूरा कराना सुनिश्चित किए जाने पर फोकस किया जा रहा है जिसके चलते काम की रफ्तार बढ़ गई है। निर्यातकों का कहना है कि इस शनिवार से लेकर अगले बुधवार तक त्योहार के चलते कामकाज प्रभावित रहेगा। दिवाली के मुख्य पर्वों में इकाइयों में अवकाश रहेगा। करीब हफ्ते भर निर्यात इकाइयों में कामगारों की उपस्थिति कम रहने की संभावना के मद्देनजर भी पेंडिग काम को जल्द से जल्द निपटाने पर फोकस किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...