Moradabad News: दिल्ली रोड पर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर चला निगम का डंडा
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: बेपटरी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गुरुवार को नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर नगर निगम ने दिल्ली रोड पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने नामचीन शोरूमों के बाहर अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़ी करीब एक दर्जन बाइक और कारों को क्रेन की मदद से उठाकर जब्त कर लिया। निगम की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हालात ये थे कि लोग नो पार्किंग में खड़े वाहनों को लेकर इधर-उधर भागने लगे। जिन वाहनों को क्रेन से उठाया जा चुका था, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त किया गया। सभी को पीलीकोठी स्थित निगम के कैंप कार्यालय लाया गया। जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि नो पार्किंग क्षेत्र में किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। नियमों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.