मुरादाबाद, अक्टूबर 30 -- Moradabad News: दिल्ली में आगामी एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए मुरादाबाद से करीब एक हजार कार्यकर्ता रवाना होंगे। महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने बताया कि महानगर कमेटी की ओर से करीब 500 कार्यकर्ता रविवार सुबह बसों और कारों से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी करीब 500 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इनमें से 100 कार्यकर्ता शुक्रवार देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जबकि बाकी कार्यकर्ता शनिवार रात को रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिल्ली के रामलीला मैदान की रैली के ल...