मुरादाबाद, जुलाई 22 -- Moradabad News: मुरादाबाद। पार्टी हाईकमान के आह्वान पर छात्रों के समर्थन और विभिन्न मुद्दों को लेकर दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। बुधवार सुबह दिल्ली कूच की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोक लिया और महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेकर थाने ले जाने का कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया। जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर के ने...