Moradabad News: दावत-ए-इस्लामी हिंद ने शुरू किया पौधरोपण अभियान
मुरादाबाद, जुलाई 14 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं कल्याणकारी प्रकोष्ठ ग्रीन नेचर रिलीफ फाउंडेशन के तत्वावधान में देशव्यापी पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण को कम करना और अधिक से अधिक पौधे लगाकर देश को हरा-भरा बनाना है। जीएनआरएफ के जिम्मेदार सद्दाम अत्तारी ने कहा कि अभियान के तहत नगर पंचायत भोजपुर ग्राम पंचायत पीपलसाना सहित स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे विकसित होकर बड़े वृक्ष बन सकें।उन्होंने कहा कि पेड़ मानव जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.