मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- Moradabad News: बुद्धि विहार स्थित किड्स सेवी प्ले स्कूल में सोमवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। जियान्शी ने भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद ग्रैंड पैरेंट्स के तीन समूह बनाकर अंताक्षरी प्रतियोगिता कराई गई। स्कूल के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रबंधक दिलीप धावन और ग्रैंड पैरेंट्स ने केक काटकर खुशी मनाई। प्रधानाचार्य सौम्यता ने स्कूल और बच्चों की उपलब्धियों की जानकारी दी। काजल धावन, स्वाति, सुहानी और भावुक का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...