मुरादाबाद, नवम्बर 4 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के मामले में एसएसपी के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव शेरपुर पट्टी निवासी मोनिका पुत्री संजीव कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया कि उसके पति संजीव कुमार, ससुर यादराम सिंह, सास राजवती देवी, जेठानी पूनम, जेठ बहादुर सिंह निवासी ग्राम शिव शिवलालपुर डल्लू थाना काशीपुर जिला ऊधमसिंह नगर और नीटू व उसकी पत्नी मीनू निवासी ग्राम सलारपुर थाना डिलारी ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।पीड़िता का आरोप है कि 25 सितंबर को शाम करीब 4 बजे उसे बाइक से ले जाते समय पति ने रास्ते में रोककर दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मार...