मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर कटघर क्षेत्र निवासी महिला को पति और ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। बाद में ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर कटघर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के बरबारा मरजा भैंसिया निवासी गुलबहार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 17 अप्रेल 2024 को अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव काजी सराय उर्फ काकर सराय निवासी मोहम्मद कामिल से हुआ था। आरोप लगाया कि के छह माह बाद पति और ससुरालियों ने 2 लाख रुपये मांगे, जो पिता ने दे दिए। इसके बाद आरोपी ससुराल वाले 5 लाख रुपये की और मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार ब...