मुरादाबाद, जुलाई 6 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा तीन तलाक देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला गौरीशाला कस्बा एवं थाना भोजपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति बिलाल, देवर सानिव, ससुर तौफीक तथा सास मोमिना दहेज में रुपये लाने का दबाव बनाते थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करीब तीन माह पूर्व उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। 4 जुलाई 2026 को ग्राम रानीनांगल में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हु...