मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र की एक विवाहिता की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश से पति व जेठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में बदायूं जनपद के बिसौली निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उसका लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। विवाहिता का आरोप है कि 12 जुलाई को दहेज की मांग को लेकर विवाद होने पर पति और जेठ ने गर्म प्रेस से उसके दोनों हाथ और जांघ जला दी। बाद में उसका भाई मौके पर पहुंचा जिसके बाद वह किसी तरह ...