Moradabad News: दलित किशोरी से रेप का आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी ने रेप किया। पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के गांव में दूसरे समुदाय के युवक फ़रियाद निवासी नयागांव बहादुर नगर ने 16 वर्षीय किशोरी को हवस का शिकार बना दिया। गर्भ ठहरने पर किशोरी ने फरियाद नामक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया। किशोरी की मां ने फरियाद के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि किशोरी का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा जिससे स्पष्ट हो सके कि किशोरी के गर्भ में किसका शिशु है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.