मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा निवासी महिला नीरज ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 19 जुलाई की शाम उसके पड़ोस में रहने वाली बुलबुल ने उसके दरवाजे पर नाली की कीचड़ डाल दी। जब उसने बुलबुल से कीचड़ डालने के बारे में पूछा तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बुलबुल और झंडू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...