मुरादाबाद, अक्टूबर 26 -- Moradabad News: ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरकर कोल्हू पर गन्ना तुलवाने गए कांठ थाने में तैनात चौकीदार की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक का शव गांव वापस आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी मनोज कुमार सैनी(40) पुत्र धर्म सिंह कांठ थाने में चौकीदार थे। सोमवार को ट्रैक्टर ट्रिपलर में गन्ना भरकर कोल्हू पर अपना गन्ना तुलवाने ग्राम अलिहाबाद गए थे। ट्रैक्टर खड़ा करने पर वह ट्रैक्टर में गियर डालना भूल गए। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक पीछे लौटने लगी। यह देखकर वह ट्रैक्टर को रोकने के लिए ट्रैक्टर के पास पहुंचकर ट्रैक्टर रोकने का प्रयास करने लगे। अचानक उनका पैर ट्रिपलर के नीचे आने पर ट्रिपलर का पूरा पहिया उनके ऊपर से उत...