Moradabad News: थाईलैंड भेजने के नाम पर 98 हजार लेकर हड़पे, पिता-पुत्र पर केस
मुरादाबाद, अक्टूबर 24 -- Moradabad News: मुरादाबाद। थाईलैंड भेजने के नाम पर गाजियाबाद निवासी ट्रवेल्स संचालक पिता-पुत्र ने नागफनी थाना क्षेत्र निवासी युवक से 98 हजार 700 रुपये लेकर हड़प लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर संपर्क करने के बाद उसे फर्जी टिकट भी थमा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टीगंज गोल कोठी निवासी जकावत हुसैन ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उनका संपर्क गाजियाबाद के मोहन नगर जेपी गार्डन निवासी तरन सिंह से हुआ था। तरन सिंह खुद को ट्रैवलिंग कंपनी का मालिक बताता है और अपनी कंपनी के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने का व्यापार करता है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने थाईलैंड जाने के लिए आरोपी से बात की और 25 अक्तूबर 2026 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.