Moradabad News: त्योहारों से पहले भगतपुर पुलिस ने किया पैदल मार्च
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना भगतपुर पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए पैदल मार्च में पुलिस बल ने ग्राम भतगवां, भगतपुर टांडा सहित आसपास के कई गांवों और बाजार क्षेत्रों का भ्रमण किया। पुलिस टीम ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कहा कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु अथवा किसी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.