Moradabad News: त्योहारी भीड़ से बाजारों में लगने लगा जाम,चौराहे पर घंटों फंसे रहे वाहन
मुरादाबाद, अक्टूबर 13 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्र के साथ दशहरा और दिवाली त्योहार नजदीक होने से बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्रि के चलते दिनभर बाजार गुलजार हो रहे हैं। बुध बाजार, गंज बाजार और कोतवाली चौराहा पर सबसे ज्यादा भीड़ होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में कपड़ा, बर्तन, ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। कोतवाली चौराहे पर अतिक्रमण और ई-रिक्शा की भरमार के चलते बार-बार जाम लग रहा है। जाम में स्कूली बच्चे, महिलाएं और एंबुलेंस तक फंसी रही। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि त्योहारी सीजन में पुलिस की चौकस व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से बाजारों में ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और अतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.