Moradabad News: तोहफा : गांधी आश्रमों में खादी के कपड़ों पर 25 फीसदी की छूट घोषित
मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सर्दी की दहलीज पर मौसम के कदम रखते ही गांधी आश्रमों पर खादी के तमाम उत्पादों की खरीदारी के लिए बढ़नी शुरू हुई चहल-पहल के बीच गांधी जयंती के मौके पर सभी गांधी आश्रमों पर खादी के कपड़ों की खरीदारी पर 25 फीसदी की छूट घोषित की गई है। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश सरकार की तरफ से छूट की घोषणा की गई। इस बार गांधी जयंती पर पिछले वर्षों की तुलना में खादी पर अधिक छूट का तोहफा खादी के दीवानों को मिला है। मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम खादी भंडार के प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा सभी खादी वस्त्रों पर 25 फीसदी छूट घोषित की गई है। पिछले वर्षों में इस मौके पर 20 फीसदी की छूट घोषित की गई थी। खादी-सिल्क का कुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.