Moradabad News: तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से अधिवक्ता घायल
मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा। तहसील परिसर जा रहे अधिवक्ता की बाइक में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के कमालपुरी खालसा गांव निवासी अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह वत्सल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त को वह बाइक से गांव से ठाकुरद्वारा तहसील परिसर स्थित अपने चैंबर नंबर जा रहे थे। करीब 11 बजे भूरे कबाड़ी के मकान के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनकी दाईं टांग में फ्रैक्चर हो गया। परिजन उन्हें काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.