मुरादाबाद, अक्टूबर 28 -- Moradabad News: भगतपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-टांडा मार्ग पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे डूंगरपुर चौराहे पर मदरसे के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धान कारोबारी इम्तियाज अली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी इम्तियाज अली धान की खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे। बताया गया कि बुधवार सुबह वह घर से सहेल गांव में धान खरीदने जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। जैसे ही वह डूंगरपुर चौराहे पर मदरसे के सामने पहुंचे, मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इम्तियाज अली के सिर में...