Moradabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मां-बेटा घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
मुरादाबाद, जुलाई 24 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और उनकी बाइक कार के नीचे फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र गजेंद्र सिंह अपनी माता सीमा देवी को रामनगर खगूवाला स्थित एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने बिना देर किए मां-बेटे को सड़क से उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.