Moradabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत, तहेरे-चचेरे भाई गंभीर
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत माघपुरी में उस समय मातम छा गया, जब सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम पंचायत माघपुरी निवासी संजीव कुमार 35 पुत्र खेमचंद शुक्रवार की रात अपने तहेरे चचेरे भाई राजू पुत्र गिरवर तथा आकाश, निवासी ग्राम मातपुर थाना छजलैट को अपनी बाइक से उनके गांव छोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि तीनों लोग गांव से कुछ दूरी पर हरिद्वार हाईवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.