Moradabad News: तेंदुए ने अब डिलारी में मजदूर पर किया हमला
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: डिलारी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 6:45 बजे तेंदुए के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायल मजदूर बाबू को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बाबू को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। तेंदुए के हमले की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.