Moradabad News: तेंदुए के शावक की सूचना से मची हलचल, जांच में निकले जंगली बिल्ली के बच्चे
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: ग्राम सिरसवां हरचंद के जंगल में पेड़ पर तेंदुए के दो शावक दिखाई देने की सूचना से गुरुवार शाम ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद दोनों शावक तेंदुए के नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुरुवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि सिरसवां हरचंद के जंगल में एक पेड़ पर तेंदुए के दो शावक बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही चौकी मानपुर प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग के दरोगा गौरव कुमार भी टीम के साथ पहुंच गए। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ पर बैठे बच्चों की जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि दोनों बच्चे तेंदुए के नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के हैं। वन विभाग की टीम ने ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.