Moradabad News: तेंदुए की दहशत से सहमे किसानों ने किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव सब्दलपुर बाड़ीवाला के जंगल में पिछले आठ दिनों से तेंदुए की आवाजाही ने ग्रामीणों की नींद उड़ा रखी है। तेंदुए की दहशत से सहमे किसानों ने सोमवार को लामबंद होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने वन विभाग से जंगल में तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की गुहार लगाई है, ताकि क्षेत्र के लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। किसानों का कहना है कि जंगल और खेतों के आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। डर के कारण किसान अब अकेले खेतों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसका सीधा असर खेती-किसानी और फसलों की देखभाल पर पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को समूह बनाकर और हाथों में लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों को हमेशा यह डर सता रहा है कि फसल की आड़ में छिपा तेंदुआ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.