Moradabad News: तेंदुए का आतंक बरकरार, एक ही दिन दो किसानों पर हमला
मुरादाबाद, अगस्त 14 -- Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो किसानों पर तेंदुओं ने हमला कर दिया। पहली घटना राईभूड़ गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना बलिया गांव में सामने आई। दोनों घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू किया। पहली घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव राईभूड़ में हुई। गांव निवासी ओमप्रकाश (48) पुत्र तुलाराम सिंह अपने तहेरे भाई प्रेम सिंह, तोताराम, भतीजे विनीत और पुत्र अनिल के साथ खेत से चारा लेकर रामगंगा नदी किनारे से घर लौट रहे थे। ओमप्रकाश कुछ आगे चल रहे थे कि तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.