Moradabad News: तेंदुआ रेस्क्यू अभियान की पीसीसीएफ ने परखी हकीकत, ग्रामीणों से किया संवाद
मुरादाबाद, अगस्त 23 -- Moradabad News: प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उत्तर प्रदेश अनुराधा वेमूरी ने रविवार को ठाकुरद्वारा रेंज के मानव-तेंदुआ संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान और वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम लालापुर पीपलसाना में स्थापित रेस्क्यू कैंप का निरीक्षण किया और अभियान में लगे वनकर्मियों तथा ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में विश्नोई समाज की ओर से दिए जा रहे सहयोग की सराहना की। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे, ट्रैप कैमरे और वन्यजीव प्रतिकर्षण उपकरण (एएनआईडीईआर) का निरीक्षण कर इनके इस्तेमाल और कार्यप्रणाली की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। यह भी पढ़ें- Moradabad News: वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी: ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.