Moradabad News: तीन माह से वेतन न मिलने पर प्रदर्शन
मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- Moradabad News: मुरादाबाद। विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि जिले के विद्यालयों में कुल 157 आउटसोर्सिंग कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित वेतन का भुगतान जल्द कराने और भविष्य में समय से वेतन दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में भगत सिंह, मुहम्मद इरफान, सुभाष सिंह, रवि सैनी, राहुल सैनी, सलामत चौधरी, शीतल यादव, आनंद कुमार, बासित, मनीष, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.