मुरादाबाद, अगस्त 21 -- Moradabad News: भोजपुर क्षेत्र में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन बच्चों की विधवा मां ने छह बच्चों के पिता के साथ नई जिंदगी शुरू की है। 17 अगस्त को ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला को उसके तीनों बच्चों और दान-दहेज के सामान के साथ खुशी-खुशी विदा किया गया। इस दौरान दोनों परिवारों की सहमति और सामाजिक सौहार्द का माहौल रहा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की वर्ष 2015 में अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की अनोखी शादी! 3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के बाप से निकाह किया; पति-पत्नी संग 9 बच्चे रहेंगे वह पत्नी और तीन पुत्रों को पीछे छोड़ गया। पति की मौत के बाद...