मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोटला नगला में बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 200 उपभोक्ताओं के घरों में तीन दिन तक अंधेरा छाया रहा। रविवार दोपहर बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की उच्चदाब विद्युत लाइन का तार आए दिन खराब हो जाता है। इसके चलते उन्हें महीने में मुश्किल से 20 दिन ही बिजली मिल पाती है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली की समस्या को लेकर वे कई बार विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली लाइन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...