मुरादाबाद, अगस्त 16 -- Moradabad News: प्रजापति परिवार सेवा संघ की ओर से राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ाने के लिए तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन सिंह प्रजापति रहे।इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष होते रहे। अध्यक्षता हिंदू माडल इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक नन्हें प्रजापति ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति, विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रजापति, खिलेंद्र प्रजापति, राजवीर प्रजापति, दिनेश प्रजापति, पुष्पेंद्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...