Moradabad News: ताड़ीखाने पर जाहरवीर बाबा के मेले में उमड़े रहे श्रद्धालु
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- Moradabad News: नागपंचमी को शाम में ताड़ीखाना चौराहे से कोर्ट एवं हैलेट रोड तक जाहरवीर baba(छड़ियों)का मेला लगा। इसमें दोपहर से ही भगतों जाहरवीर बाबा का झंड़ा लगाकर और उनकी तस्वीर लगाकर अपना आसन विछा लिया। सायं लगभग 4 बजे से लोगों ने आना भी शुरू कर दिया। इसमें भगतों ने परमल और मीठे दाने का भोग लगवाया और लोहे की जंजीर से उनका उताराया किया। मान्यता है कि यहां लोहे की जंजीर से उतारा करवाने से यदि किसी को नजर आदि लगी हो अथवा किसी ने कुछ करवाया रखा हो तो वह सब उतर जाता है। इसी लिए काफी बड़ी संख्या में लोग इस मेले में उतारा करवाने आते हैं और बाबा जाहरवीर की पसंद परमल आदि का भोग लगाते हैं। अगवानपुर से आए भगत राधे लाल और पाकबड़ा के भगत संदीप सिंह ने बताया कि यह मेला एक माह तक जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में लगता रहेगा। अंत मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.