Moradabad News: ड्यूटी से लौट रहे डीलिवरी ब्वॉय को घेर कर पीटा, चार पर केस
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक कंपनी के डीलीवरी ब्वॉय को दबंगों ने घेरकर पीट दिया। भाई बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर क्षेत्र के भोलानाथ कालोनी निवासी अयज डीलिवरी ब्वॉय है। अजय के अनुसार 31 जुलाई को रात करीब 11 बजे वह आर्डर डीलीवरी करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नेता कालोनी के नाले की पुलिया के पास यश सैनी, दिपांशु उर्फ ब्लैकबेरी, क्रिश और नैतिक ने घेर लिया। आरोपियों ने अजय को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। चीखपुकार पर अजय का भाई देवराज बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। उसी दौरान पुलिस वाहन की आवाज सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.